फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धू कर जला बुराई का प्रतीक रावण

Tue, 20 Oct 2015 07:56 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
लिटिल एंजिल्स स्कूल में दशहरा पर्व मनाया गया। बच्चों ने रामलीला का मंचन कर रावण का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

विद्यालय में मंगलवार को हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सीमा अग्रवाल ने कहा कि रावण का वध उसकी बुराइयों की वजह से किया गया, लेकिन उसके अंदर कुशल अनुशासन, स्वयं पर नियंत्रण व प्रभु भक्ति आदि बहुत सी अच्छाइयां भी थीं। प्रबंधक डॉ. संजीव अग्रवाल ने कहा कि अनुशासन ही एक मात्र उपाय है जो किसी को भी सफलता की ओर ले जा सकता है। इस दौरान बच्चों ने रामलीला का मंचन भी किया। अंत में रावण का पुतला दहन भी किया गया। इस मौके पर आरिज अल्वी, दीपक सक्सेना, एमएल गंगवार, नरेंद्र गंगवार, देवेंद्र सिंह, मकसूद, जावेद हुसैन, प्रदीप राघव, मोहम्मद हाशिम आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन


संतराम स्कूल में मनाया विजयादशमी पर्व
संतराम सरस्वती शिशु मंदिर में मां दुर्गा व विजयादशमी कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया। छात्रा छाया व मुस्कान ने मां दुर्गा के भजन गाए और विजयादशमी से संबंधित प्रसंग भी सुनाए। आचार्य श्रवण कुमार ने नवरात्र पर्व पर प्रकाश डाला। कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेंद्र मिश्रा ने विजयादशमी पर्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि यह दिन शस्त्र पूजन उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। इस मौके पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें