फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया सेंट जोसेफ स्कूल का रजत जयंती समारोह

Tue, 20 Oct 2015 07:53 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट जोसेफ स्कूल के रजत जयंती समारोह में मदर टेरेसा के जीवन परिचय पर आधारित मां तुझे सलाम नाटक का मंचन किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य, प्रबंधकों और दो शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रजत जयंती समारोह का शुभारंभ अप्रैल माह में किया गया था। सोमवार शाम को समापन समारोह हुआ। इसका शुभारंभ आईजी (प्रशासन) प्रकाश डी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य सिस्टर टेसी सीजे ने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट पेश की।
इसके बाद अभिनय अकादमी मुंबई के निदेशक फादर चार्ल्स के निर्देशन मेें विद्यार्थियों ने मदर टेरेसा के जीवन परिचय पर आधारित मां तुझे प्रणाम नाटक का मंचन किया। समारोह में स्कूल के प्रारंभ से कार्यरत शिक्षिका जॉयस परेरा और सेवानिवृत्त शिक्षिका आशा शर्मा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में विशप इंनेशस डिसूजा, पूर्व विशप अंथोनी फर्नाडीस, स्कूल के पूर्व प्रबंधक, प्रधानाचार्य सल्वाडोर डिसूजा, फादर वाल्टर, फादर नौबर्ट, फादर रोबर्ट, सिस्टर मैरियन, सिस्टर विनीता, सिस्टर मंजूषा, नगर के प्रमुख लोग और अभिभावक मौजूद थे। अंत में स्कूल के प्रबंधक मॉरिस डेसा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें