पीलीभीत। जिले में क्रय केंद्रों पर धान की खरीद काफी सुस्त है। पर्याप्त धान आने के बाद भी अब तक तय लक्ष्य के सापेक्ष एक फीसदी ही खरीद हो सकी है। खरीद सुस्त होने के साथ ही एजेंसियों की ओर से किसानों को भुगतान करने की प्रक्रिया भी पिछड़ी हुई चल रही है। यही कारण है कि अब तक खरीदे गए धान का सिर्फ 64 प्रतिशत ही भुगतान हो सका है। ऐसे में जब दीपावली सिर पर है तो किसान भुगतान न मिलने से परेशान हैं।
जिले में पहली अक्तूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू हुई थी। इस समय मंडी में किसान जमकर धान ला रहे हैं, बावजूद इसके क्रय केंद्रों पर नाममात्र की हो खरीद हो सकी है। तमाम प्रयासों के बाद भी स्वीकृत 146 क्रय केंद्रों पर 134 ही सक्रिय हो सके हैं। शेष का खाता नहीं खुला है।
ऐसे में अधिकारी लगातार धान खरीद बढ़ाने की कवायद में जुटे हैं। आंकड़ों की देखें तो जिले में सक्रिय 134 क्रय केंद्रों पर 32550 क्विंटल धान की खरीद हो सकी है, जिसका अलग-अलग एजेंसी का 4.87 करोड़ रुपये भुगतान बना है।
जिसके सापेक्ष 628 किसानों का 2.80 करोड़ रुपये ही भुगतान हो सका है। शेष भुगतान को लेकर जिला प्रबंधकों को निर्देश जारी किए गए हैं। अब जबकि दीपावली बिल्कुल सिर पर है, ऐसे में वह किसान जिनका भुगतान नहीं हुआ है वे परेशान हैं। ऐसे में कई किसान क्रय केंद्रों पर न आकर सीधे धान बेच रहे हैं।
यह भी जानें
- 146 क्रय केंद्र
- 134 केंद्रों पर ही शुरू हो सकी खरीद
- 32550 क्विंटल की हुई है अब तक खरीद
- 628 किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचा धान
- 2.80 करोड़ रुपये का किया गया भुगतान
बोले किसान- तुरंत भुगतान के लिए आढ़तों पर बेच रहे धान
क्रय केंद्र पर धान की बिक्री नहीं की। आढ़त पर धान बेचा है ताकि जल्द भुगतान हो सके। दीपावली को लेकर रुपयोेंं की जरूरत है।
-विजय पाल, मूसेपुर
धान कम था और रुपयों की जरूरत थी। क्रय केंद्र पर नमी तो कहीं मानक का झंझट था। इसलिए एक व्यापारी को धान बेचा है। कीमत भी ठीक मिल गई और कोई दिक्कत भी नहीं हुई।
- राजपाल, बरखेड़ा
खरीद बढ़ाने के साथ ही भुगतान पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं। कुछ किसानों के खाता नंबर को लेकर दिक्कत हो रही है। त्योहार से पूर्व अधिक से अधिक भुगतान हो जाए, इस कोशिश में लगे हैं।
- विजय कुमार, डिप्टी आरएमओ
फोटो 21
खरीद कम होने पर केंद्र प्रभारियों को चेतावनी
पीलीभीत। सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद की गति सुस्त होने पर डिप्टी आरएमओ ने मंडी में संचालित क्रय केंद्र प्रभारियों से अब तक की जानकारी ली। उन्होंने खरीद बढ़ाने पर जोर देते हुए सभी को अधिक से अधिक खरीद करने के निर्देश दिए।
जिले में चल रही धान खरीद का जायजा लेने के लिए शनिवार को आरएफसी सचिन कुमार यहां आने वाले थे, लेकिन वह नवाबगंज से वापस चले गए। इसके बाद मंडी पहुंचे डिप्टी आरएमओ विजय कुमार ने क्रय केंद्रों पर जाकर जांच की। खरीदे गए धान के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने कम खरीद होने पर कड़ी चेतावनी दी। कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष खरीद कराई जाए। किसी भी दशा में क्रय केंद्र पर बिचौलियों को न आने दिया जाए। कहा कि किसानों के पंजीकरण पर भी जोर दिया जाए। कहा कि मानक के अनुसार किसानों से धान खरीदा जाए। संवाद
पीलीभीत की मंडी समिति परिसर में लगी धान की ढेरियां।संवाद
पीलीभीत की मंडी समिति परिसर में लगी धान की ढेरियां।संवाद
पीलीभीत की मंडी समिति परिसर में लगी धान की ढेरियां।संवाद
पीलीभीत की मंडी समिति परिसर में लगी धान की ढेरियां।संवाद