पीलीभीत। संभागीय खाद्य नियंत्रक की समीक्षा में कई केंद्रों पर शुक्रवार को खरीद शून्य पाई गई। ऐसे में संभागीय खाद्य नियंत्रक के आदेश पर एआर सहकारिता ने 17 क्रय केंद्र प्रभारियों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है।
जिले में चल रही धान खरीद को लेकर अधिकारियों की ओर से कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसकी लगातार समीक्षा भी हो रही है। इसके बाद भी कुछ क्रय केंद्र प्रभारी लापरवाही बरत रहे हैं। शुक्रवार को संभागीय खाद्य नियंत्रक ने पीसीएफ, यूपीएसएस और पीसीयू के जिला प्रबंधकों की ओर से भेजी खरीद रिपोर्ट की समीक्षा की। इसमें कई क्रय एजेंसियों पर शुक्रवार को दैनिक खरीद शून्य थी। क्रमिक खरीद भी काफी कम पाई गई। इसपर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
ऐसे में एआर सहकारिता डॉ. प्रदीप कुमार ने लापरवाही मिलने पर क्रय केंद्र प्रभारी अभिनव यादव, अभिषेक मिश्रा, पवन मिश्रा, सिद्धार्थ सिंह, राजेश कमल द्विवेदी, कोमिल प्रसाद, कमल कुमार, ध्रुव कुमार, नरेंद्र सिंह, भरत गंगवार, सुखलाल, राममूरत, राजकमल, महेश कुमार, जोगराज, नंद किशोर और दुर्वेश कुमार का शुक्रवार एक दिन का वेतन रोका है।