पीलीभीत। इन दिनों त्वचा रोगियों की समस्याएं बढ़ गईं हैं। नियमित तीन सौ मरीज त्वचा संबंधी समस्या लेकर जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। यहां परामर्श तो मिल रहा, लेकिन दवाओं के नाम पर एक ही स्किन क्रीम मरीजों को दी जा रही हैं।
दाद-खाज के साथ लाल दाने, मुहांसे, फोड़े-फुंसी की समस्या में चिकित्सक सभी को एक ही क्रीम दे रहे हैं। मरीज भी दवाओं का असर नहीं होने पर बार-बार अस्पताल पहुंच रहे हैं।
मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। इसका असर लोगों की त्वचा पर पड़ रह है। सोमवार को जिला अस्पताल में त्वचा कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी कतार नजर आई। मरीज त्वचा पर लाल चकत्ते, दाने, खुजली और अन्य समस्याओं से परेशान थे। कक्ष के बाहर लगी मरीजों के इलाज की जिम्मेदारी एक ही चिकित्सक पर नजर आई।
परामर्श के लिए कोई अन्य कर्मचारी दिखाई नहीं दिया। दवा लेने पहुंचे कुछ मरीजों ने पूर्व में दिए गए स्किन क्रीम और दवा से फायदा न होने की शिकायत भी दर्ज कराई।
सभी तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं में एक तरह की दवा ही दी जा रही है। उन्होंने दवाएं बदलने की बात भी कही।