पीलीभीत। कुशल कामगारों को विदेश में काम करने का मौका मिलेगा। सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित पोर्टल पर जापान, जर्मनी, इजरायल व सऊदी अरब जैसे देशों में प्रशिक्षित एवं कुशल कामगारों को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
रोजगार संगम पोर्टल पर सऊदी अरब के लिए फैब्रीकेशन, सुपरबाइजर, मैकेनिकल, टेक्नीशियन सहित अन्य के लिए 81 पदों के सापेक्ष आवेदन मांगे गए हैं। ऐसे में सभी लोग जिनकी उम्र 24-28 वर्ष है और उनका पांच से 15 वर्ष का अनुभव है। वह आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जापान, जर्मनी व इजराइल के लिए नर्सिंग केयर गिवर, पेशेंट केयर, केयर टेकर के लिए रिक्तियां अपलोड की गई हैं। संवाद