दुकान न खुलने पर पड़ोसियों ने खटखटाया दरवाजा
शनिवार को सुबह आठ बजे तक दुकान न खुलने और परिवार के सदस्य के घर के बाहर न आने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया। शुरुआत में घर के अंदर से कोई जवाब नहीं आया। एकत्र हुए लोगों ने कई बार आवाज दी। तब रामप्रकाश ने अर्द्ध बेहोशी की हालत बमुश्किल घर का दरवाजा खोला। घर में उसकी मां भागवती देवी (65), पत्नी गीता देवी (35), राम प्रकाश का भतीजा अंश (18), भतीजी तान्या (20), पुत्री आराध्या (10) बेहोशी की हालत पड़े थे।
नगर पालिका सदस्य के पति शेरसिंह यादव आदि ने एंबुलेंस से परिवार के सभी सदस्यों को सीएचसी भिजवाया। सीएचसी से तान्या और भागवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य परिजन को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने राम प्रकाश के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके सिंह ने, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शांतनु के साथ सीएचसी पहुंचकर रामप्रकाश की ओर से लाए गए सब्जी का नमूना लिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि फूड प्वॉइजनिंग से परिवार के सदस्यों की हालत खराब हुई। लिए गए सब्जी के नमूने को जांच को प्रयोगशाला भेजा गया है।