पालीटेक्निक में प्रवेश के लिए जिले के छह केंद्रों पर परीक्षा हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा के लिए कुल 2772 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 374 अनुपस्थित रहे।
जीआईटी में प्रवेश के लिए प्रदेश स्तर पर रविवार को परीक्षा हुई, जिसमें जिले के 2772 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इन परीक्षार्थियों के लिए शहर के छह इंटर कॉलेजों क्रमश: ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल विद्या मंदिर, अवंतीबाई बालिका इंटर कॉलेज, रामा कॉलेज, एसएन इंटर कॉलेज व अंगूरीदेवी बालिका इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रथम पॉली में सभी छह कॉलेजों एवं दूसरी पॉली में विद्यामंदिर व ड्रमंड कॉलेज में परीक्षा हुई।
परीक्षा के जोनल प्रभारी पीके गुप्ता ने बताया कि सभी कॉलेजों में परीक्षा प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। दोनों पॉलियों में मिलाकर कुल 2398 बच्चों ने परीक्षा दी, 374 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कहीं कोई नकचली नहीं पकड़ा गया।