फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन पर बैठे गोंछ के प्रधान

Mon, 02 Mar 2015 11:26 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों में गड़बड़ी के आरोप में अधिकार सीज करने से नाराज ग्राम गोंछ के प्रधान ने सोमवार को ग्रामीणों के साथ विकास भवन में अनशन शुरू कर दिया। प्रधान का आरोप है कि प्रशासन ने गलत तरीके से कार्रवाई की है।
विज्ञापन


ललौरीखेड़ा विकास खंड की ग्राम पंचायत गोंछ के प्रधान श्यामलाल पर विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने शिकायत की थी। इसमें नाली खड़ंजे के निर्माण में गड़बड़ी के साथ अन्य निर्माण कार्यों में गड़बड़ी के आरोप थे। इसकी जांच में 7,35,706 की गड़बड़ी पाई गई, जिस पर डीएम ने प्रधान के अधिकारों को सीज कर दिया।

अधिकार सीज करने पर प्रधान ने प्रशासन को ज्ञापन देकर कार्रवाई वापस लेने की मांग कर सोमवार से अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी दी थी। इसके तहत सोमवार को प्रधान ने ग्रामीणों के साथ विकास भवन पहुंचकर अनशन शुरू कर दिया। प्रधान का आरोप है कि गड़बड़ी की जांच के बाद उन्हें नोटिस भेजा गया था।
विज्ञापन


इसका जवाब उन्होंने डीपीआरओ और डीएम को रजिस्टर्ड डाक से भेजा था, लेकिन अधिकारियों ने इस जवाब को नजरअंदाज कर दिया, जो गलत है। प्रधान का कहना है कि जांच में जिस मार्ग पर खड़ंजा लगा दर्शाया है, वहां आज भी खड़ंजा लगा हुआ है, लेकिन अधिकारी जानबूझकर उन पर कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें