फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बहनों ने भाइयों के माथे पर किया तिलक... लिया रक्षा का वचन

विज्ञापन
पीलीभीत की माधोटांडा मार्ग पर एक मिठाई की दुकान पर मिठाई खरीदते लोग।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। भैया दूज पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर उनकी आरती उतारी और लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को दक्षिणा व उपहार भेंट किए। साथ ही रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन

दूज के पर्व का इंतजार भाई बहनों को कई दिनों से था। रविवार को सुबह से ही भाइयों का तिलक करने का सिलसिला शुरू हो गया। बहनों ने भाइयों की दीर्घायु के लिए उपवास रखा। इसके बाद उनके माथे पर तिलक कर मुंह मीठा कराया और आरती उतारी।
भाइयों ने भी बहनों को दक्षिणा व उपहार भेंट किए। कुछ भाई तिलक करवाने बहनों के यहां गए तो कई बहनें अपने भाइयों के यहां आईं। सड़कों पर सुबह से ही अच्छी-खासी भीड़ रही। बता दें कि भाई दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है।
विज्ञापन

घुंघचाई, दिलावरपुर, कसगंजा,नरायनपुर, गुलड़िया भूपसिंह सहित क्षेत्र में पर्व को लेकर भाई-बहनों में काफी उत्साह दिखा। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर नारियल और मिठाई भेंट की। आरती उतारी और दीर्घ आयु के लिए भगवान से मनौती मानी। भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिए।




बीसलपुर नगर के अलावा दियोरिया, मधवापुर, मकरंंदापुर, टिकरी, चुर्रासकतपुर, जोगीठेर, भड़रिया मोड़, ईंटगांव, पिपरिया संजरपुर, खरगापुर, गुलैंदा, खनंका, बौनी, अमृता खास, जसोली दिवाली आदि स्थानों पर भैया दूज धूमधाम से मनाया गया।



बिलसंडा में भी भैया दूज परंपरागत रूप से मनाया गया। मिठाई की दुकानों पर काफी बिक्री हुई।







पूरनपुर में भी बसों, ट्रेनों में काफी भीड़ रही। बहनों ने भाइयों का तिलक कर रक्षा का वचन लिया।

जेल में बंद भाइयों का 439 बहनों ने किया टीका

पीलीभीत। भैया दूज के पावन पर्व पर जेल में बंद भाइयों से मिलने के लिए रविवार सुबह से ही जिला कारागार के बाहर बहनों की भीड़ उमड़ने लगी। कड़ी सुरक्षा के बीच बहनों ने जेल में बंद भाइयों से मुलाकात की और तिलक तलाकर उनकी दीर्घ आयु की कामना की।

भैया दूज पर बहनों की सुविधा को लेकर जेल प्रशासन की ओर से व्यवस्था की गई। तीन काउंटर बनाकर बहनों को मिलने की अनुमति दी गई। कारागार के बाहर बहनों की लंबी कतार लगी रही। रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से मुलाकात कराने का सिलसिला शुरू हुआ जो शाम तक जारी रही। रविवार को 439 बहनें जेल में भाइयों को टीका लगाने पहुंचीं। संवाद

पीलीभीत की माधोटांडा मार्ग पर एक मिठाई की दुकान पर मिठाई खरीदते लोग।संवाद

पीलीभीत की माधोटांडा मार्ग पर एक मिठाई की दुकान पर मिठाई खरीदते लोग।संवाद

पीलीभीत की माधोटांडा मार्ग पर एक मिठाई की दुकान पर मिठाई खरीदते लोग।संवाद

पीलीभीत की माधोटांडा मार्ग पर एक मिठाई की दुकान पर मिठाई खरीदते लोग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें