फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा सगी बहनों को पुलिस ने तलाशा, आरोपियों संग बाइक पर मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। घर से स्कूल जाने को निकलीं सगी बहनों को अगवा करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों बहनों को तलाशकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया है। अब उनके कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि दो जुलाई की सुबह करीब साढ़े दस बजे उनकी दो पुत्रियां (14 और 16 वर्ष) एडमिशन के बारे में जानकारी करने के लिए एक इंटर कॉलेज को निकलीं थी। पिता ने चार लोगों के खिलाफ किशोरियों को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर मनीराम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात दोनों किशोरियों को तलाश लिया गया। दो आरोपी चठियश भैंसहा फार्म निवासी लश्कर और देवरनिया (बरेली) के गांव दमकुंडा निवासी विकास की गिरफ्तारी की गई है। दोनों किशोरियां उनके साथ अलग-अलग बाइक पर मिलीं। पूछने पर आरोपियों ने बताया कि वे फरदिया के जंगल के आसपास ही रुके हुए थे। किशोरियों के भी बयान लिए गए हैं। इसके बाद आरोपियों का चालान कर दिया गया। किशोरियों का मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में बयान कराया जाएगा। उसी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें