फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : दावा–आपत्ति का आज अंतिम दिन, 27 तक होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शुक्रवार को मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में जारी की गई कच्ची मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं के नाम से संबंधित दावा–आपत्ति दाखिल करने का अंतिम दिन है। नए वोटर बनाने, संशोधन आदि फाॅर्म भी इसके बाद नहीं जमा किए जाएंगे। हालांकि नो मैपिंग में जारी नोटिस पर सुनवाई 27 फरवरी तक चलेगी।
विज्ञापन

एसआईआर प्रक्रिया के तीसरे चरण का काम शुक्रवार को पूरा हो जाएगा। जिले में अब तक फार्म छह, सात और आठ को मिलकर 78,299 फाॅर्म जमा किए गए है। इसमें आठ प्रवासी भारतीयों ने भी प्रारूप छह का ऑनलाइन आवेदन किया है। उधर, अनमैप्ड विवरण वाले मतदाताओं को जारी नोटिस पर सुनवाई चलती रहेगी। शुरुआत में 67 हजार से अधिक मतदाताओं को विभिन्न कारणों से नोटिस भेजे गए थे। अब यह आंकड़ा बढ़कर 2.40 लाख पर पहुंच गया है। बीएलओ रोजाना मतदाताओं को नोटिस रिसीव करा रहे हैं। विधानसभा वार निर्धारित केंद्रों पर नोटिस की सुनवाई भी चल रही है। साक्ष्य लेकर पहुंच रहे मतदाता नोटिस का निराकरण करा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें