फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ...सर मेरी शिकायत भी सुन लीजिए, बोलने नहीं दे रहे हैं

विज्ञापन
गाड़ी के गेट के पास खड़े होकर देवेंद्र की ​शिकायत सुनते उप मुख्यमंत्री केश्शव प्रसाद मौर्य संवा
विज्ञापन
पीलीभीत। ...सर मेरी शिकायत भी सुन लीजिए, लोग बोलने नहीं दे रहे हैं। यह सुनते ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गाड़ी के पास ही रुक गए। गेट के पास खड़े होकर पीड़ित देवेंद्र की शिकायत सुनी। समस्या के तत्काल समाधान की हिदायत सीएमओ को दी। पीड़ित देवेंद्र पत्नी के कॉपर-टी लगी होने के बाद भी एक साथ तीन बच्चों के जन्म की शिकायत लेकर पहुंचा था।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया के गांव रूपपुर सहजना निवासी देवेंद्र ने बताया कि परिवार नियोजन के उपायों पर अमल करते हुए 18 दिसंबर 2021 को पत्नी ने महिला अस्पताल पीलीभीत में कॉपर-टी लगवाई थी। इसके बाद भी 27 जुलाई 2025 को पत्नी ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। दो बेटियां पहले से थीं।
देवेंद्र शिकायत लेकर सीएमओ डॉ. आलोक कुमार शर्मा के पास पहुंचे। बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत डीएम से भी की, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। इधर-उधर चक्कर काटने के बाद देवेंद्र पत्नी और बच्चों के साथ उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के पास पहुंच गया। पता चला तो सीएमओ और अन्य अफसर समझाने में जुट गए। करीब आधे घंटे तक मशक्कत चली। इसी समय उप मुख्यमंत्री गांधी सभागार से बाहर निकल आए और देवेंद्र उनसे अपना दर्द बयां किया। उप मुख्यमंत्री ने सीएमओ को समस्या के तत्काल समाधान का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें