ब्लॉक बरखेड़ा के दो प्राथमिक विद्यालय नकटा मुरादाबाद और गुलड़ा को कंपोजिट विद्यालय मचवाखेड़ा में विलय किया गया है। नकटा मुरादाबाद से मचवाखेड़ा पहुंचने में बच्चों को हाईवे के किनारे से होकर आना पड़ेगा। वहीं गुलड़ा से आने वाले बच्चों को रेलवे अंडरपास में भरे पानी को पार करना होगा। इन दिक्कतों को लेकर अभिभावक बच्चों को स्कूल न भेजने की बात कह रहे हैं।
गुलड़ा निवासी नीरज ने बताया कि उनके दो बच्चे गांव के स्कूल में पढ़ते थे। अब मचवाखेड़ा भेजना मुश्किल होगा। किसी अन्य विद्यालय में प्रवेश कराएंगे। वहीं कंपोजिट विद्यालय मचवाखेड़ा के परिसर में पानी भरा नजर आया।