खेतों में भरा नदी का पानी
चंदिया हजारा के समीप पिछले साल बनाए गए तटबंध के आगे बचाव कार्य किया गया। रविवार रात को हुई मूसलाधार बारिश में पिछले और इस साल हुए बचाव कार्य के जोड़ के समीप तटबंध क्षतिग्रस्त हो गया। इससे नदी का पानी खेतों में भरना शुरू हो गया। उधर, नदी का जलस्तर बढ़ने पर नदी किनारे के लोगों में बाढ़ की आशंका को लेकर खलबली मची है। चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि बचाव कार्य क्षतिग्रस्त होने की सूचना बाढ़ खंड और राजस्व विभाग के अफसरों को दे दी गई है।
बाढ़ में दूरसंचार व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग
शारदा की बाढ़ से आबादी में जलभराव होने के साथ रास्तों में जलभराव हो जाता है। आबादी में जलभराव पर अनहोनी की आशंका पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। बिजली आपूर्ति बंद होने से क्षेत्र में लगे मोबाइल टावर भी बंद हो जाते हैं। इसकी वजह जलभराव को लेकर टावरों को संचालित करने को डीजल आदि भी नहीं पहुंच पाता। लोगों ने डीएम ने बाढ़ में दूरसंचार व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की है। इसके लिए टावरों पर अतिरिक्त डीजल पहले से उपलब्ध कराने की मांग की गई।