फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखों ने निकाला मौन जुलूस

Wed, 21 Oct 2015 11:02 PM IST
बिलसंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के सिखों ने गुरुग्रंथ साहिब का अपमान किए जाने के विरोध में बुधवार को मौन जुलूस निकाला। इसके बाद राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन


नगर और ग्रामीण क्षेत्र के तमाम सिख बुधवार को गुरुद्वारे में जमा हुए। इसके बाद गुरुग्रंथ साहिब का अपमान किए जाने के विरोध में मौन जुलूस निकाला। जुलूस प्रमुख मार्गों से घूमने के बाद गुरुद्वारा लौटकर समाप्त हुआ।

उसके बाद सिखों ने राष्ट्रपति को संयुक्त रूप से डाक द्वारा ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि देश के विभिन्न स्थानों पर गुरुग्रंथ साहिब का शरारती तत्वों द्वारा अपमान किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें इन शरारती तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में कोटकपुरा में पुलिस की कार्रवाई में शहीद हुए दो सिखों के घरवालों को न्याय दिलाने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन


जुलूस निकालने वालों में हरजिंदर सिंह, जगदेव सिंह, बलकार सिंह, निर्मल सिंह, प्रेम सिंह, जोगेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, मोहन सिंह, हर भजन सिंह, गुरदीप सिंह, सरवन सिंह और रक्षपाल सिंह समेत तमाम सिख शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें