कलेक्शन चार्ज
वसूलने को नीलाम की गई चीनी उठाने बुधवार को पुन: बजाज मिल पहुंची राजस्व
टीम को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने टीम को मिल में
नहीं घुसने दिया। बाद में टीम को खाली हाथ लौट गई।
बजाज मिल से कलेक्शन
चार्ज वसूलने को बीसलपुर तहसील प्रशासन ने 15 दिन पूर्व मिल गोदाम में रखी
चीनी नीलाम की थी। मंगलवार को चीनी मिल पहुंचे नायब तहसीलदार ने मिल गेट
के ताले तोड़कर तीन ट्रकों में 340 बोरी चीनी लोड करा दी थी।
इस बीच सूचना
मिलने पर किसानों ने राजस्व वसूलने से पूर्व उनका गन्ना भुगतान कराने की
मांग कर राजस्व टीम का विरोध शुरू कर दिया और चीनी उठान बंद करा दिया। इसके
बाद राजस्व टीम तीन ट्रक चीनी लेकर लौट गई।
बुधवार को दोपहर तहसीलदार
नन्हेलाल के नेतृत्व में राजस्व टीम ट्रक लेकर मिल पहुंची लेकिन पहले से
यहां मौजूद किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। काफी देर तक हंगामे के बाद भी
राजस्व टीम मिल में नहीं जा सकी है और बिना चीनी लिए ही वापस चली गई।
किसानों ने बताया कि मंगलवार को नायब तहसीलदार ने डीएम से मिलने को कहा था
लेकिन डीएम के बाहर होने के कारण हम लोगों की बात नहीं हो सकी। किसानों का
बकाया दिए बिना चीनी का उठान गलत है।
पांच नवंबर से पावर प्लांट बंद करने की चेतावनी
बरखेड़ा।
गन्ना किसानों ने बजाज चीनी मिल में बैठक कर बकाया गन्ना भुगतान जल्द
कराने की मांग की। दिवाली तक भुगतान न होने पर पांच नवंबर से मिल का पॉवर
प्लांट बंद करने की चेतावनी दी है।
बैठक के बाद किसानों ने चीनी मिल व पावर
प्लांट के अध्याशी के नाम संबोधित ज्ञापन सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार
मिश्रा को सौपा। बैठक में कमलेश शर्मा, कमलेश गंगवार, महेंद्र गंगवार,
जोगराज गंगवार, धर्मपाल, कन्हईलाल, आत्माराम मौजूद थे।