फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में अहम है सोशल आडिट

Wed, 06 Jan 2016 11:00 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा कार्यों की जांच लिए गठित सोशल आडिट टीमों के प्रशिक्षण तहत ललौरीखेड़ा ब्लाक का प्रशिक्षण समाप्त हो गया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी एके सिंह चंद्रौल ने कहा सोशल आडिट से विकास कार्यों की सही तस्वीर सामने आती है। इसलिए सभी लोग इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी और सावधानी से करें।
विज्ञापन


जिला प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे ललौरीखेड़ा ब्लाक की सोशल आडिट टीम का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को समाप्त हो गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डीडीओ ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद टीम के सभी सदस्य बताई गई बातों को ध्यान में रखकर आडिट करें।

जिला प्रशिक्षण अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने आडिट के चार चरण क्रमश: पत्रावलियों का एकत्रीकरण, अभिलेखों का मिलान, स्थलीय निरीक्षण और समीक्षा बैठक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। परियोजना अर्थशास्त्री जेसी जोशी ने इंदिरा आवास के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रशिक्षण संस्थान के पंकज कुमार, जितेंद्र कुमार व कंचन ने भी आडिट रिपोर्ट बनाना, लोगों से ली जाने वाली जानकारी के बारे में बताया। जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने बताया कि पूर्व में प्रशिक्षण पा चुके मरौरी ब्लाक के आडिट टीम के सदस्यों ने गांव में काम शुरू कर दिया है। इसके लिए चार चार ग्राम पंचायतों को एक साथ लेकर आडिट कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें