गांव पसगवां के जलाशय में साइबेरियन पक्षियों का आना शुरू हो गया है। ये
पक्षी क्षेत्र के लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
गांव
पसगवां के जलाशय में प्रत्येक वर्ष सर्दी का मौसम शुरू होते ही साइबेरियन
पक्षियों का आना शुरू हो जाता है। ये पक्षी सर्दी भर रहते हैं और गर्मी का
मौसम शुरू होते ही स्वदेश लौट जाते हैं।
जलाशय में साइबेरियन पक्षियों का
आना शुरू हो गया। ये पक्षी दिन भर जलाशय में रहते हैं और रात में पड़ोस में
स्थित दियोरिया के जंगल में चले जाते हैं। अगले दिन फिर जलाशय में आ जाते
हैं।
इन पक्षियों के आ जाने से जलाशय की रौनक बढ़ गई है। ये पक्षी क्षेत्र
के लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।