फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर न्यूरिया थाने के इंस्पेक्टर और मुंशी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया/पीलीभीत। मारपीट में महिला की मौत के मामले में लापरवाही सामने आने पर न्यूरिया इंस्पेक्टर और मुंशी पर गाज गिरी। दोनों को एसपी ने निलंबित कर दिया। पुलिस ने न तो घटना की पहले रिपोर्ट दर्ज कराई और न ही इलाज कराने के लिए अस्पताल ले गई। पूरे मामले की जांच सीओ सदर प्रमोद कुमार को दी गयी है। निलंबन के बाद न्यूरिया थाने में पीआरओ सेल के इंस्पेक्टर जगत सिंह को तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव बनकटी निवासी नन्हें लाल की पत्नी 62 वर्षीय जमुना देवी को गांव के ही उमेश समेत चार लोगों ने 11 सितंबर को हमला करके घायल कर दिया था। महिला के धारदार हथियार के प्रहार से गंभीर चोटें आईं थीं। परिजन महिला को थाने लेकर गए तो पुलिस ने पहले इलाज कराने की बात कहकर जिला अस्पताल भेज दिया था। वहां डॉक्टर ने पहले पुलिस केस बताकर महिला को वापस लौटा दिया। परिजन महिला को लेकर दोबारा थाने गए। फिर एनसीआर दर्ज कर उसे मेडिकल को भेज दिया गया। इलाज के दौरान शनिवार रात महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गयी।
रविवार को शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसपी जयप्रकाश ने लापरवाही का पता लगने पर जांच कराई तो बात सही निकली। एसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर न्यूरिया खीम सिंह जलाल और मुंशी अवधेश को निलंबित कर दिया है। मामले में उचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जांच सीओ सदर को दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें