फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्याम बंसी बजाते हैं या मुझे बुलाते हो...

Mon, 14 Aug 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
विज्ञापन
child - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
स्कूल कॉलेजों में धूमधाम से मनाया गया कान्हा का जन्मदिन
विज्ञापन


जिले भर के स्कूल कॉलेजों में सोमवार को जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। 
लार्ड कृष्णा स्कूल में सोमवार को राधा कृष्ण ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें प्री नर्सरी से लेकर कक्षा प्रथम तक के बच्चों ने भाग लिया। इसमें ओजस्वी, अंश वर्मा, अंश यादव, युवराज, शुभ मित्तल, श्रेयांश, प्रियांशी, नीति  ने प्रथम, दिव्यांशी, आशुतोष वर्मा, अंश पांडेय, हर्ष, हर्षिका, खुशी, अक्ष, नवतेज, अंश मिश्रा ने द्वितीय, अनमोल, उत्कर्ष, आशुतोष अग्रवाल, सिद्धि, पूर्वी, नव्या, युक्ता, आराध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्थापिका सीमा दीक्षित, प्रधानाचार्य रोजी दीक्षित व प्रबंधक सनी दीक्षित ने बच्चों का उत्साहवर्धन कर पर्व की बधाई दी। बेनहर किड्स वर्ल्ड में हुए कृष्ण जन्मोत्सव में बच्चों ने झांकियों का प्रदर्शन किया। जिसमें प्री नर्सरी से लक्षिता, अर्णव, रोनित, सिद्धि, सजल, नर्सरी से व्योम, आराध्या, अर्थव, मयंक, प्रनीत आदि ने कृष्ण सुदामा मिलन झांकी का प्रदर्शन किया। केजी के मिधत, वैष्णवी, सक्षम, सात्विक, समर्थ, आध्या, वेदिका, अनुष्का आदि ने  मैया यशोदा व माखन चोरी का मंचन किया। प्रधानाचार्य रंजीत सैहमी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। केडी इंटरनेशनल स्कूल सुखदासपुर नवदिया में किंडर गार्टन के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य वैशाली साहनी, प्रबंधक पवन साहनी, नीशू राना, शैली सिंह, श्वेता ग्रोवर, निशा आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। लालबहादुर शास्त्री शिक्षा निकेतन जूनियर हाईस्कूल राजीव कॉलोनी में राधाकृष्ण रूपसज्जा प्रतियोगिता हुई। जिसमें गुनगुन सक्सेना, आराध्या, स्वाती, कनक, आरोही, आरुष, ज्योति, करुणा, हिमांशु, नैतिक, महरीन, नित्या आदि ने भाग लिया। इस दौरान मुख्यअतिथि प्रवक्ता चंद्रसेन गंगवार, आरके दीक्षित आदि प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। नत्थादेवी स्मारक इंटर कॉलेज रूपपुर कृपा में जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। कक्षा 11 व 12 की छात्राओं ने मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य राजवीर मौर्य ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। 
मझोला। एसके लिटिल चैंप मझोला में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पीएनसी से केजी तक केबच्चों ने भाग लिया। सभी बच्चे राधा कृष्ण के रूप में सजधज कर पहुंचे। जिसमें अनिका गोयल, शौर्य, कुशवाहा, सुमित विश्वास, अरनव अरोरा, कनिका गोयल, प्रभजोत सिंह, वैश्वणी मिश्रा, प्रथम प्रजापति, स्पर्श तिवारी, स्नेहप्रीत कौर, आकाश सरकार, माधवी मिश्रा, कोमल उल्साई, गुरनूर कसैर, जयवीन कौर, खुशी, परिधि, धुनी अग्रवाल, आदित्य उपाध्याय, प्रकृति राना, पलकप्रीत कौर, जपनीत कौर, नवल राना आदि ने हिस्सा लिया। इस मौके पर निर्णायक मंडल राजेंद्र सिंह प्रशासक, सिल्वेस्टर स्पेंसर बच्चो को उपहार सौंपे। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक जगजीत सिंह, प्रधानाचार्य एनसी पाठक, अमनदीप कौर, रेनू विष्ट, लक्ष्मी मेहरा, सावित्री बापी, कुशलदीप कौर, आशा, शैली अग्रवाल, रेनू वर्मा  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज पुलिस लाइन में सुबह से रात तक जश्न
पीलीभीत। मंगलवार को पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रहेगी। सुबह ध्वजा रोहण कर आजादी की 70 वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। इसके बाद शाम कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाएगा। देर शाम आठ से साढ़े नौ बजे तक बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक भजन कीर्तन और झांसी दर्शन होगा। इसके बाद कान्हा के जन्म के बाद प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन होगा। एक दिन पूर्व सोमवार को एसपी कलानिधि नैथानी, एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ लाइन कमल सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें