फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिथरा में श्रीमद्भागवत कथा शुरू, कलश यात्रा में उमड़ीं महिलाएं

Fri, 23 Oct 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बिथरा में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश शोभायात्रा में शामिल महिलाएं।आयोजक
विज्ञापन
न्यूरिया। थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव बिथरा स्थित देवी स्थान पर कार्तिक मास के अवसर पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ बृहस्पतिवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। दोपहर दो बजे निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। भक्तिमय माहौल में निकली यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए कल्लियां नहर पहुंची, जहां विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए।
विज्ञापन

कलशयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा। इटावा की कथा वाचक सपना शास्त्री सात दिनों तक श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि कथा 22 से 28 अक्तूबर तक चलेगी। प्रतिदिन दोपहर एक से शाम चार बजे तक और रात आठ बजे से मध्यरात्रि तक संगीतमय प्रवचन होंगे। इस दौरान चेतराम, दीप राजपूत, अवनीश कुमार, भारत राजपूत, राम बहादुर, करन राजपूत, रोहित राजपूत, राहुल राजपूत, आकाश राजपूत, विशाल राजपूत और वृंदावन राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें