पीलीभीत में श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की झंडी यात्रा में शामिल लोग। संवाद
पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से मंगलवार को परमठ मंदिर से झंडी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें बैंड-बाजों की भक्तिमय धुन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया।
झंडी यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर जेपी रोड, लोहा बाजार, पुराना गंज, नई बस्ती चौराहा होते हुए डिग्री कॉलेज चौराहा से रामलीला मैदान पहुंची। जहां लंकापति रावण की प्रतीक काली झंडी व प्रभु राम की प्रतीक पीली झंडी की महंत ओमकार नाथ शर्मा ने वेद मंत्रोच्चार से पूजाअर्चना की। वहीं काली झंडी लंका में और पीली झंडी पंचवटी में स्थापित की गई। महंत पंडित ओमकार नाथ ने बताया कि 26 सितंबर को प्रभु रामजन्म से महोत्सव में लीलाओं का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर केशव सक्सेना, सुनील मिश्रा, निरंजन शर्मा, भानु प्रताप सिंह, अमिताभ त्रिपाठी, प्रेम सिंह उपस्थित रहे। संवाद