फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चक्का फेंक में श्रेया सैनी, चार सौ मीटर दौड़ में खुशबू ने मारी बाजी

Thu, 06 Mar 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के उपा​धि महाविद्यालय में आयोजित वा​र्षिक कीड़ा प्रतियोगिता में शंतरज प्रतियोगिता में प्रति
विज्ञापन
पीलीभीत। उपाधि डिग्री कॉलेज में हुई खेलकूद प्रतियोगिता के बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में खुशबू ने बाजी मारी। चक्का फेंक में श्रेया सैनी पहले स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में दौड़, चक्का फेंक, शतरंज, क्रिकेट आदि के मुकाबले कराए गए। विजेताओं को पुरस्कृत कर हौसला आफजाई की।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में खुशबू ने प्रथम, निहारिका ने द्वितीय और अंशिका श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में प्रिया पहले, खुशबू दूसरे और निहारिका तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में खुशबू ने पहले, लता ने दूसरे और मुस्कान ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। चक्का फेंक में श्रेया सैनी ने प्रथम, मुस्कान मौर्य ने द्वितीय व अंशिका श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रियांशु सिंह प्रथम, बंटू द्वितीय और शिवांश अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में प्रियांशु सिंह ने पहला, अजीम बेग ने दूसरा और शिवांश अग्रवाल ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। 400 मीटर दौड़ में संजीव कुमार प्रथम, वरुण शर्मा द्वितीय और मोहित कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

चक्का फेंक में अरविंद मौर्य ने प्रथम, सत्यम ने द्वितीय व भरतवीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज में रचित मौर्य प्रथम, अंश अग्रवाल द्वितीय व पार्थ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्रिकेट में बीएससी की टीम ने दिवेश मंडल की कप्तानी में बीए की टीम को चार विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
बालिका वर्ग में श्रेया सैनी और बालक वर्ग में अरविंद मौर्य ने ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा किया। क्रीड़ा महोत्सव के समापन पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबंध समिति सचिव मुरली मनोहर अग्रवाल ने विजेताओं को बधाई दी। प्रबंध समिति सदस्य नरेश अग्रवाल ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया।
प्राचार्य प्रोफेसर दुष्यंत कुमार ने क्रीड़ा महोत्सव में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रोफेसर सत्येंद्र नारायण, प्रो. विनय गर्ग, प्रो. विपिन नीरज, डाॅ. विशाल सक्सेना, डाॅ. अमित सक्सेना, डॉ. राखी मिश्रा, कविता कनोजिया आदि मौजूद रहीं।

शहर के उपाधि महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक कीड़ा प्रतियोगिता में शंतरज प्रतियोगिता में प्रति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें