पीलीभीत। गोमती नदी के पुनरुद्धार एवं नदी को स्वच्छ बनाने के लिए आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को जिला प्रशासन एवं नेकी की दीवार सामाजिक संस्था के सहयोग से गोमती गुरुद्वारा पर मां गोमती सेवा यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अभियान का शुभारंभ विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद, गुरुभाग सिंह, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, सीडीओ सतीश कुमार मिश्रा, बीडीओ हेमंत कुमार यादव ने गोमती गुरुद्वारा पर अरदास के साथ किया। नदी की अविरल धारा के प्रवाह के लिए नदी की साफ सफाई का कार्य किया। विधायक ने कहा कि यह केवल नदी नहीं बल्कि मां गोमती है। गोमती नदी के स्वच्छ होने से जनपद का नाम रोशन हो रहा है। डीएम ने कहा कि गोमती नदी गंगा नदी से भी प्राचीन है। जैसा हरिद्वार का महत्व है। उसी तरह गोमती का महत्व होने जा रहा है। इस मौके पर सुखदीप सिंह, अमरीक सिंह, बाबा गुरमेल सिंह, धन्ना बाबा जत्तेदार, बाबा सुखदेव सिंह, जगजीत सिंह, राजवीर सिंह शेखावत, राजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद