फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सील किए गए मदरसा के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बगैर मान्यता के संचालित मदरसा को सील करने के मामले में पुलिस ने दरोगा वरुण राणा की ओर से मदरसा संचालक मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी हाफिज मोहम्मद तस्लीम खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गलत ढंग से मदरसा संचालन की शिकायत डीएम से की गई थी। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, सीओ प्रतीक दहिया के साथ शेरपुर रोड पर सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर में खातून बेगम एजुकेशनल ट्रस्ट के नाम से चल रहे मदरसा पर छापा मारा। मदरसा संचालक के मान्यता से संबंधित कागजात न दिखा पाने पर सील कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने दरोगा की ओर से मदरसा संचालक मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी हाफिज मोहम्मद तस्लीम खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया कि मदरसा अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। इसमें सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर निर्माण भी कराया जा रहा था। मदरसा में 30 से 40 बच्चे पढ़ाई करते हैं। मदरसा संचालन के लिए संचालक ने रजिस्ट्रेशन, अनुमति नहीं दिखाई। निर्माणाधीन इमारत में अवैध मदरसा संचालित कर बच्चों की सुरक्षा भी खतरे में डाली जा रही थी। संवाद

शहर में परमिट लेकर लाइनों को ठीक करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें