फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिलसंडा के एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने पर विकासखंड बिलसंडा के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) केपी सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), उत्तर प्रदेश के पत्र के क्रम में यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

भारत सरकार के पोर्टल पर व्यक्तिगत शौचालय निर्माण से संबंधित 170 आवेदन लंबित हैं। इसके अलावा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराई गई 22 लाख 62 हजार 328 रुपये की क्रेडिट लिमिट से भुगतान की कार्रवाई में भी अपेक्षित प्रगति नहीं कराई गई। आरोप है कि सहायक विकास अधिकारी पंचायत की ओर से संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों और प्रशासकों के माध्यम से एसएनए स्पर्श पोर्टल पर भुगतान की कार्रवाई में तेजी नहीं लाई गई। मामले में एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण मांगा गया है। विभागीय अधिकारियों ने लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें