फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाइक से बोरों में मांस ले जा रहा था युवक, ग्रामीणों ने घेरा तो फेंककर भागा

Mon, 17 Aug 2026 04:57 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में रविवार रात को खेतों की रखवाली कर रहे लोगों ने एक बाइक सवार को बोरों में मांस ले जाते देखा। घेराबंदी करने पर युवक अपनी बाइक और मांस से भरे दो बोरे छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
मौके पर खड़ी आरोपी की बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में खेतों की रखवाली कर रहे लोगों के घेराबंदी करने पर बाइक सवार बोरों में भरा मांस और बाइक छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंचे भारतीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस ने बाइक और मांस से भरे बोरों को कब्जे में लेकर मांस का सैंपल कराने के बाद मांस को दफनवा दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पशु हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

 
घटना थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में गांव भरकलीगंज के समीप कच्चे रास्ते की है। रविवार रात को बाइक पर दो बोरों में मांस लादकर जा रहे बाइक सवार को देखकर खेतों की रखवाली कर रहे लोगों ने उसकी घेराबंदी की। इस पर युवक बाइक और उस पर लदे दो बोरों को फेंककर भाग गया। सूचना पर भारतीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष विवेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

हंगामे के बाद पुलिस ने की कार्रवाई 
सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने घटना स्थल खुटार थाने का होने का तर्क दिया। इस पर भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि मांस जिस स्थान पर मिला है। वह सेहरामऊ उत्तरी थाना का क्षेत्र है। हंगामा होने पर पुलिस ने बाइक और मांस के बोरों को कब्जे में ले लिया। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने मांस का सैंपल निकलवाकर जांच को लैब भिजवाया। 
विज्ञापन


दरोगा की ओर से अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ पशु हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने कहा कि लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि मांस किस पशु का है। भारतीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष विवेक मिश्रा ने दावा किया कि मांस गोवंश का ही है। जिसका उन्होंने भी सैंपल निकालकर अपने पास रखा है। ताकि लैब में जांच के दौरान गड़बड़ी न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें