शारदापुरी में एसएसबी के तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
लगाया गया। इसमें करीब चार सौ लोगों को निशुल्क परीक्षण किया गया और
दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में किसानों को फावड़ा और बच्चों को स्कूली
बैग, कॉपी आदि वितरित की गई। पशुओं का भी उपचार किया गया।
स्वास्थ्य
शिविर का शुभारंभ 26 वीं वाहनी एसएसबी ललौरीखेड़ा के सेनानायक जेपी राना ने
किया। कैंप में डॉ. आरके भाटिया व डॉ. समाप्ती वर्मा ने पुरुषों और
महिलाओं को मिलाकर करीब 400 लोगों का परीक्षण किया और उन्हें दवाइयां
वितरित कीं।
साथ
ही पशु चिकित्सा शिविर में करीब डेढ़ सौ पशुओं का परीक्षण किया गया। इस
दौरान किसानों को फावड़ा खुर्पी आदि कृषि से संबन्धित उपकरण व बच्चों को
स्कूली बैग, खेलकूद का सामान, रबड़, पेंसिल आदि वितरित की गईं।