ईशर एकेडमी भोपतपुर सकरिया का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
शुभारंभ
डीएम ओएन सिंह ने किया। छात्रा जसविंदर कौर ने पंजाबी गाने पर डांस
प्रस्तुत किया। अश्वीर सिंह, दीपक कुमार, दिलराज सिंह, जसदीप कौर, जसविंदर
सिंह, कोमल प्रीत कौर, मन्नत कौर ने भी मनमोहक डांस किया। काका पटाका का
मंचन भी किया। इसके अलावा दिवाली, ईद, गनेश, होली थीम पर बच्चों ने डांस
किया।
गिद्दा और भांगड़ा डांस कर बच्चों ने धमाल मचाया। इस दौरान डीएम
ओएन सिंह ने कहा कि लक्ष्य बनाकर किए गए कार्य में सफलता निश्चित मिलती है।
उन्होंने कहा कि ऐसे समारोह से बच्चों में छिपी प्रतिभा भी सामने आती है।
समारोह में बाबा बलकार सिंह, एसडीएम संजय कुमार आदि प्रमुख लोग और अभिभावक
मौजूद थे।
अंत में प्रधानाचार्य गुरदीप सिंह और सह प्रशासक हरप्रीत सिंह ने अभिभावकों और समारोह में शामिल लोगों का आभार व्यक्त किया।