वार्षिक खेलकूद मेला में ट्रॉफी के साथ विजेता कबड्डी टीम के खिलाड़ी और अन्य- आयोजक
सेहरामऊ उत्तरी। गांव सुल्तानपुर में वार्षिक चतुर्थ खेल मेला में 1600 सौ मीटर दौड़ में गोला गोकर्णनाथ के अनिल कुमार, आठ सौ मीटर में गांव रायपुर बिचपुरी के फैसल, बालिका वर्ग की चार सौ मीटर में पूरनपुर की लवप्रीत कौर, बालक वर्ग में भगवंतपुर के हरिश्चंद्र, कबड्डी में उत्तराखंड की टीम ने बाजी मारी।
सोमवार को हुए खेल मेला का शुभारंभ ग्राम पंचायत प्रशासक जगवत्ता देवी ने किया। सोलह सौ मीटर दौड़ में लखीमपुर खीरी के गोला निवासी अनिल कुमार ने पहला, गांव बंजरिया के जीवेश सिंह ने दूसरा, गोला के अंकित ने तीसरा, 800 मीटर दौड़ में रायपुर विचपुरी के फैसल पहले, बंजरिया का शिवम दूसरे, पटिहन के प्रिंस तीसरे स्थान पर रहे।
400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में भगवंतपुर के हरिश्चंद्र जबकि बालिका वर्ग में पूरनपुर की लवजीत कौर ने बाजी मारी। बरेली और उत्तराखंड की टीम में कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें उत्तराखंड की टीम विजेता घोषित की गई। स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को ट्राॅफी और नकद पुरस्कार दिया गया। इस दौरान उमाशंकर, धर्मपाल, राजकुमार भारती, पुष्पेंद्र दिवाकर, विकास शर्मा, आकाश दिवाकर आदि रहे।