रामलीला मेला मैदान के दुकानदारों ने खादी ग्रामोद्योग राज्य मंत्री हाजी रियाज अहमद से मिलकर उजड़ने से बचाने की मांग की। राज्य मंत्री ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
नगर के रामलीला मेला मैदान में सैकड़ों दुकानें हैं। कई दुकानदारों ने लोहे के भारी खोखे रखकर तो कई ने पक्की दुकानों का निर्माण करा रखा है। रामलीला मेला मैदान में अवैध कब्जे कर लगाई गई दुकानों को हटाने की मांग को लेकर रामलीला मेला मैदान बचाओ अभियान समिति का बेमियादी मौन धरना चल रहा है। इसको लेकर मेला मैदान में काबिज दुकानदारों में उजड़ने का भय सताने लगा है। इसको लेकर रविवार को नगर के एक बारात घर में आए खादी ग्रामोद्योग राज्य मंत्री हाजी रियाज अहमद से दुकानदारों ने मिलकर उजड़ने से बचाने की मांग की। दुकानदारों ने राज्य मंत्री को बताया कि सालों से उनकी दुकान रामलीला मेला मैदान में हैं। इसके लिए मेला कमेटी उनसे किराया वसूलती है। अब उनको उजाड़ने को कुछ लोगों ने अभियान चला रखा है। ऐसे में सभी दुकानदार बेरोजगार हो जाएंगे। परिवारों का पालन पोषण कैसे करेंगे। राज्य मंत्री हाजी रियाज ने दुकानदारों को समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। मुश्ताक अहमद, कृपाल, शान मोहम्मद, इकबाल, कामिल, नीरज, प्रेमशंकर, अनवार, पप्पू, गुड्डू, खुर्शीद, गुच्छन, इस्लामुद्दीन, अशोक आदि थे।