फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिजली की व्यवस्था न होने पर दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। कबीरपुर कसगंजा के बाजार में बिजली की व्यवस्था न होने से नाराज दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बाजार में रोशनी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसगंजा गांव में सबसे बड़ी बाजार है। यहां आस पड़ोस के अलावा दूरदराज के दुकानदार अपनी दुकानें लगाने आते हैं। बाजार प्रांगण में इन दिनों रोशनी की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते ग्रामीणों व बाजार में आने वाले दुकानदारों को काफी परेशानी होती है।
दुकानदारों ने बताया कि गांव में कुछ लाइटें आईं थीं, जिनको बाजार में न लगवाकर अन्य जगह लगवा दिया गया। बड़ी बाजार होने के चलते दुकानदार देर शाम तक जाते हैं। रोशनी की व्यवस्था न होने से अंधेरा रहता है। इससे उन्हें काफी परेशानी होती है। कई बार मांग बाजार में लाइट लगवाने की मांग की गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बाजार में लाइटें लगवाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में अखिलेश कुमार, गुड्डू, रंजीत, सत्यपाल, रामचंद्र, दिनेश पासवान, रवि सक्सेना, जगदीश, कामता पासवान, पिंकू भारती, धनपाल, छोटेलाल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें