पीलीभीत। भीषण गर्मी और उमस को लेकर स्कूलों का समय बदलने को लेकर किए गए आदेश को डीएम ने स्थगित कर दिया। अब स्कूल प्रबंधन अपने तय शेड्यूल के हिसाब से समय निर्धारित कर सकेंगे।
डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने पूर्व में पड़ रही गर्मी और उमस को लेकर स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक करने के आदेश दिए थे। अब बारिश के बाद मौसम में परिवर्तन हो गया है, जिसके बाद रविवार शाम को डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया। इसमें कहा गया है कि कक्षा एक से आठ तक संचालित समस्त प्राथमिक उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त एवं समस्त बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संचालन पूर्व की भांति स्कूल प्रबंधन कर सकेगा। संवाद