बीसलपुर। बेनीपुर मार्ग के भसूड़ा चौराहे पर शनिवार को सुबह दबंगों ने मुफ्त में अमरूद न खिलाए जाने पर हंगामा किया। इस दौरान दुकानदार को पीटकर घायल कर दिया।
गांव निवासी अजय कुमार ने बताया कि चौराहे पर उसकी फलों की दुकान है। पड़ोस में उनके भाई महेश कुमार की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। शनिवार को सुबह गांव गजरौला के दो दबंगों ने उनकी दुकान पर आकर मुफ्त में अमरूद मांगा। मना कर देने पर दोनों ने फोन करके अपने अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद हंगामा करते हुए उसकी पिटाई करने लगे। बीच-बचाव करने आए उसके भाई को भी पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। दुकान में रखे अमरूद और केले बिखेर दिए। दबंगों ने महेश को धारदार हथियार से प्रहार करके घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने बताया पुलिस को पूरे मामले की जांच करके कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवाद