फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अचानक शुरू हुई शूटिंग, बिगड़ गई चौराहे की यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
माधोटांडा मार्ग पर हो रही शूटिंग की वजह से लगा जाम  संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। वेब सीरीज की शूटिंग अचानक शुरू हो जाने से शहर में गोहनिया चौराहे की यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। माधेटांड़ा मार्ग पर आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे गोहनिया चौराहे से माधोटांडा जाने वाले मार्ग पर एक होटल के पास एक वेब सीरीज की शूटिंग शुरू हुई। कलाकार और अन्य लोग पहुंचे तो देखने वालों की भीड़ जुट गई। गोहनिया चौराहे और माधोटांड़ा मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई।
वाहन चालक तो फंसे ही पैदल राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चौराहे की यातायात व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मी होटल के पास पहुंचे और आवागमन बहाल कराने में जुट गए। यह स्थिति करीब एक घंटे तक रही। पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्हें शूटिंग के बारे में पहले से जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें