फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कृत होने से मिलता है आगे बढ़ने का हौसला

Fri, 07 Aug 2015 11:19 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र युवा संघर्ष मोर्चा की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। समाजसेवी आशीष गुप्ता ने मेधावियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

शहर के एक बैंक्वेट हाल में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि मेधावियों के सम्मान से छात्र छात्राओं को आगे बढने का हौसला मिलता और प्रतिस्पर्धा की भावना जन्म लेती है। उन्होंने छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए जरूरी टिप्स भी दिए। कार्यक्रम में इंवर्टिस के सुभाष पांडेय, चंदन गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, डॉ. जितेंद्र कुमार व डॉ. गोपेश शर्मा ने भी अपने विचार रखे। इसके बाद सभी छात्र छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए। राहुल राय और राजवीर मौर्य ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। इस मौके पर मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष देवदत्त वर्मा,  डॉ. ज्योति स्वरूप, राहुल राय, नेहा, लता, सौरभ श्रीवास्तव, राजवीर मौर्य सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें