फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में भाई ने बहन को पीटकर मार डाला, आरोपी भाई ने थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

Tue, 09 Aug 2022 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव दियोरिया के घटना स्थल पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत के गांव दियोरिया में अनिल गुप्ता (35) ने रविवार रात अपनी सगी बहन शिखा (28) को लात-घूंसे, डंडे व बेल्ट से पीटकर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद उसने घर का मुख्य द्वार बंद कर लिया। इसी बीच अनिल को नींद आ गई। मां विमला गुप्ता ने मौका पाकर दूसरे स्थानों पर रह रही बेटियों को घटना के बारे में बताया। तीनों बेटियों के घर पहुंचने पर मां ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। आरोपी अनिल ने कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। 
विज्ञापन


मां विमला ने बताया कि शिखा रोज रात छत पर टहलती थी। यह उसके भाई अनिल को नागवार गुजरता था। रविवार रात जब शिखा छत पर टहल रही थी। तभी अनिल छत पर गया और शिखा को खींचते हुए नीचे ले आया। अनिल ने शिखा से कहा कि जब छत पर जाने से मना किया है, तो वह क्यों जाती है। शिखा ने कहा कि वह छत पर टहलने नहीं जाएगी तो कहां टहलने जाएगी। शिखा के इस जवाब से अनिल बौखला गया और उसने शिखा की बेरहमी से हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें