सेंट एलायसियस कॉलेज में हुई
डांस व काव्य पाठ प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
किया। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय
में बुधवार को हुई प्रतियोगिता में कक्षा केजी व प्री नर्सरी के बच्चों ने
भाग लिया। इसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल
में शामिल सिस्टर बैनडिक्ट व भावना ने परिणाम की घोषणा की।
इसमें केजी ए
में शिफा नूर, गरिमा मौर्य, फबेहा, केजी बी में उर्बी चौधरी, संकल्प
मिश्रा, मुनज्जा उमर, केजी सी में बहाज अली, हिफजा नूर, फायजा अजहर ने
क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया।
प्री नर्सरी की काव्य पाठ
प्रतियोगिता हुई। इसमें प्री नर्सरी ए में उफक महमूद, हैनन जैनिट व मयंक
सिंह, शौर्य सक्सेना, गजवान साबरी, प्री नर्सरी बी में कृतिका सेंगर, मरियम
व इशिका, आशुतोष, प्री नर्सरी सी में मोहम्मद काजिम, कनक चौधरी मुबश्शरा
ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य फादर
पायस मैनेजिज ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर सभी शिक्षक
शिक्षिकाएं मौजूद रहे।