फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Tue, 17 Mar 2015 12:40 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने द्वितीय बैच के शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजन की मांग को लेकर प्रदश्रन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


प्राथमिक  शिक्षामित्र शिक्षक संघ के  तत्वावधान में तमाम शिक्षामित्र नेहरू पार्क में एकत्र हुए। यहां शिक्षामित्रों ने द्वितीय बैच के समयोजन की मांग को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद शिक्षामित्र जिलाध्यक्ष राम सिंह राठौर के नेतृत्व में तमाम शिक्षामित्र सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे।

यहां शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रथम बैच के शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समयोजित कर दिया, लेकिन शासनादेश के बाद भी द्वितीय बैच के शिक्षामित्रों का अभी तक सहायक अध्यापक पद पर समायोजन नहीं किया गया है।
विज्ञापन


ज्ञापन में शिक्षामित्रों का अप्रैल में सहायक अध्यापक पद पर समायोजन करने व तृतीय बैच का प्रशिक्षण और लिखित परीक्षा समय से कराने की मांग की गई। बैठक में जिला महामंत्री वीर सिंह, संरक्षक सूर्यकांत मिश्रा, दाताराम, रविप्रकाश, सालिकराम, नरेशचंद्र, शिवदयाल, हरकेश कुमार, ज्ञानप्रकाश, नेतराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें