शेरपुर लायंस को हराकर खालसा वारियर्स सेमीफाइनल में
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
पीलीभीत प्रीमियर लीग के पांचवे दिन खालसा वारियर्स और शेरपुर लायंस में मैच हुआ। टॉस शेरपुर लायंस ने जीतकर पहले गेंदबाजी की। खालसा वारियर्स ने बल्लेबाजी कर 186 रन बनाए। जवाब में शेरपुर रायल्स की टीम 136 ही बना सकी। खालसा वारियर्स ने लगातार तीसरा लीग मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच नॉटआउट 59 रन बनाने वाले जुनेद को दिया गया।
स्वामी स्टेडियम एंड स्पोट्र्स एकेडमी पर मंगलवार खालसा वारियर्स के बल्लेबाज रेहान खान जीरो पर ही आउट हो गए। कप्तान सतविंदर सिंह आठ, गुरसेवक सिंह ने 23, आशीष सिरोही ने 52, जुनैद ने नॉटआउट रहते हुए 59 रन बनाए। खालसा वारियर्स ने 187 रनों का लक्ष्य शेरपुर लायंस को दिया। शेरपुर लायंस की टीम के सुशांत चार, अनुज कुमार ने 17, मयंक सक्सेना ने 23, नीतेश भारद्वाज ने 29, सौरभ चौधरी ने दस, अब्दुल समद ने 19, विजारत खान ने तेरह रन बनाए, लेकिन टीम निर्धारित ओवरों में मात्र 136 रन ही बना सकी। दूसरा मैच पेट्रो ब्लास्टर्स और पूरनपुर रायल्स के बीच हुआ। पेट्रो ब्लास्टर्स टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दिलप्रीत सिंह ने अब तक का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 64 रन, रविन्द्र सिंह टिम्बा ने 24, प्रिन्सप्रीत सिंह ने 16 रन बनाए। पेट्रो ब्लास्टर्स ने विरोधी टीम को 131 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में पूरनपुर रायल्स की के खिलाड़ी मात्र 62 रन ही बना सके। पेट्रो ब्लास्टर्स ने 68 रनों से मैच जीता। इस मौके पर आशीष मिश्रा, हरजिंदर मावी, नदीम हसन खान, सुखवीर सिंह, सुखदेव सिंह, नीरज यादव, कुलवंत सिंह, लखवीर सिंह, रवि यादव आदि मौजूद रहे।