फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ताले में बसेरा... खुले में गुजर रही रैन

Sun, 21 Dec 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीलीभीत रेलवे स्टेशन परिसर में खुले में लेटा यात्री संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में संचालित अधिकांश अस्थायी रैन बसेरे में ताला लटका रहता है। जरूरतमंदों की सर्द रात रेलवे स्टेशन व खुले में गुजर रही है। अलाव के भी पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आते। बड़ी-बड़ी जड़ें सुलगती रहती है, जरूरतमंद इसी के सहारे ठंड से बचने का प्रयास करते हैं। शुक्रवार की रात 10 बजे की गई पड़ताल में रैन बसेरों के संचालन का दावा हकीकत से काफी दूर दिखा।
विज्ञापन

नगरपालिका प्रशासन ने कार्यालय परिसर में ही अस्थाई रैन बसेरा बनाया है। मगर इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा। शुक्रवार की रात 10:17 बजे नगरपालिका कार्यालय के दोनों गेट पर अंदर से ताला लगा था। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला और न ही कोई कर्मचारी नजर आया।
उधर, स्टेशन सिर्फ दो सौ मीटर की ही दूरी पर है। स्टेशन पर कई यात्री कंबल और चादर लपेटकर ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे। एक यात्री परिसर में ही खुले में कंबल ओढ़कर लेटा नजर आया। अगर नगर पालिका कार्यालय का ताला खुला हो और अच्छे से प्रचार-प्रसार किया जाए तो यात्रियों की रात स्टेशन पर न गुजरे।

पीलीभीत रेलवे स्टेशन परिसर में खुले में लेटा यात्री संवाद

पीलीभीत रेलवे स्टेशन परिसर में खुले में लेटा यात्री संवाद

पीलीभीत रेलवे स्टेशन परिसर में खुले में लेटा यात्री संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें