फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मुसीबत बनी राख से नियम भी हो रहे खाक

Sun, 21 Dec 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
चीनी मिल की राख की वजह से माधोटांडा रेलवे क्रा​सिंग के पास सड़क पर कालिख और कीचड़ संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की सुरभि काॅलोनी और माधोटांडा रेलवे क्राॅसिंग के पास की सड़क पर अफसरों की अनदेखी की कालिख और कीचड़ जमा है। मोहल्लेवासियों की मुसीबत बनी एलएच चीनी मिल की राख से जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग मौन है। बीमारी कोे दावत दे रही इस समस्या से निजात के लिए की गई शिकायतों के फर्जी निस्तारण का आरोप भी जिम्मेदारों पर लग रहा है।
विज्ञापन

शहर में पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के समीप से सुरभि काॅलोनी होकर एलएच चीनी मिल को जाने वाली सड़क से आवागमन काफी मुश्किलों भरा है।
चीनी मिल से निकली राख के ढुलान में बरती जा रही मनमानी और नियमों की अनदेखी से सड़क बदहाल हो चुकी है। वहीं मोहल्ले वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोग आवागमन में तो दिक्कतें झेल ही रहे, बीमारी की आशंका भी बढ़ गई है।
राख में पड़े पानी के साथ अपशिष्ट सड़क पर गिरता है। सूखने पर उड़कर लोगों के घरों में पहुंचता है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि तमाम शिकायतों के बाद भी अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

चीनी मिल की राख की वजह से माधोटांडा रेलवे क्रासिंग के पास सड़क पर कालिख और कीचड़ संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें