फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिखरने से कम हो रही क्षत्रियों की शक्ति

Sun, 15 Feb 2015 11:14 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह ने कहा कि क्षत्रिय जाति नहीं विचारधारा है। उन्होंने समाज से बिछडे़ और पिछड़े को साथ लाकर संगठित होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

गांधी स्टेडियम स्थित प्रेक्षागृह में रविवार को क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में क्षत्रिय समागम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रतापगढ़ से सांसद कुंवर हरिवंश सिंह, महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू व प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने महाराणा प्रताप के चित्र पर दीप जलाकर व मार्ल्यापण कर किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा आज क्षत्रिय बिखर रहे हैं जिससे उनकी शक्ति कम हो रही है। उन्होंने समाज से दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को दूर करने और इसके लिए सामूहिक विवाह के आयोजन पर बल दिया। राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कराने को नौ मई को जंतर मंतर पर आंदोलन किया जाएगा इसके लिए क्षत्रियों को तैयार रहना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने अन्य आयोगों की तरह सवर्ण आयोग के गठन और आरक्षण को समाप्त किए जाने की जरूरत बताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष से इसे संसद में रखने की मांग की। समागम को राजा परौर अजय सिंह, नागालैंड अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर, महिला जिलाध्यक्ष अनुसूइया सिंह, डॉ. तेजबहादुर सिंह तेजू, धर्मेद्र सिंह चौहान, बरेली जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष पवन सिंह सहित कई लोगों ने संबोधित किया। संचालन राष्ट्रीय महामंत्री सुखवीर सिंह भदौरिया ने किया। कार्यक्रम से पूर्व पीलीभीत पहुंचने पर देवहा पुल पर उनका स्वागत किया गया और वाहनों के काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अनिल सिंह को प्रदेश महामंत्री, राकेश प्रताप सिंह को युवा का प्रदेश महामंत्री और सचिन चौहान को युवा का जिलाध्यक्ष घोषित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री कोविद कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. पीडी सिंह, नवीन सिंह, डॉ. पीके सिंह, धीरेंद्र सिंह, प्रधान राजेश सिंह, निर्भय सिंह, वीरेंद्र सिंह, संजीव प्रताप सिंह, अशोक प्रधान, रज्जू सिंह, इंद्रजीत सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें