केंद्र सरकार की नमामि गंगे योजना के तहत बार्डर क्षेत्र में बहने वाली शारदा नदी के तट पर पौधारोपण किया जाएगा। इसके लिए सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर ने स्टाफ के साथ क्षेत्र का सर्वे किया है। इसका प्रोजेक्ट बनाकर सरकार को भेजा जाएगा।
नमामि गंगे योजना के तहत नदी के तट पर पौधारोपण के लिए सर्वे करने सोमवार को सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर आरिफ जमाल के नेतृत्व में टीम चूका पहुंची। टाइगर रिजर्व के जंगल से शारदा नदी के बीच पड़ने वाले क्षेत्र चूका, मझारा, धुरिया पुलिया व शारदा डेम के किमी तीन से सात तक का जीपीएस के माध्यम सर्वे किया। डिप्टी रेंजर ने बताया कि शारदा नदी से 500 मीटर दोनों ओर खाली स्थान को चिन्हित कर पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने योजना के तहत पौधारोपण के साथ ही सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए जाएंगे। इसके लिए सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। प्रभागीय निदेशक के माध्यम से रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। स्वीकृति मिलने पर अगले वित्तीय वर्ष में पौधारोपण किया जाएगा।