फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले माह से शुरू होगा मिशन इंद्रधनुष फेज टू

Tue, 20 Oct 2015 06:40 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में सात जानलेवा बीमारियों से बचाव को अब चार नवंबर से मिशन इंद्रधनुष फेज टू शुरू होगा। इनके तहत बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर माइक्रो प्लान बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा देश भर के 102 उच्च प्राथमिकता वाले जिलों में अप्रैल माह में मिशन इंद्रधनुष की शुरूआत की गई थी। इसमें पीलीभीत जिले को भी शामिल किया गया था।
इसके तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं को सात जानलेवा बीमारी काली खांसी, डिप्थीरिया, चेचक, पोलियो, टिटनेस, टीवी, हेपेटाइटिस बी से बचाव का टीकाकरण किया गया था। अभियान का फेज वन जुलाई में पूरा हो गया था।
विज्ञापन


चार नवंबर से शुरू होगा फेज टू
स्वास्थ्य विभाग ने फेज वन में टीकाकरण से वंचित रहे बच्चों व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण को चार नवंबर से मिशन इंद्रधनुष फेज टू चलाने निर्णय लिया है। यह अभियान खास तौर पर उन क्षेत्रों में चलाया जाएगा जो सीएचसी व पीएचसी से काफी दूर हैं।

मिशन इंद्रधनुष फेज टू को लेकर माइक्रो प्लान बनाया जा रहा है। इसमें उन बच्चों व गर्भवती महिलाओं को शामिल किया जाएगा जो फेज वन में टीकाकरण से वंचित रह गए। वंचित क्षेत्रों में चिन्हीकरण का कार्य शुरू किया जा चुका है।
विज्ञापन

- डॉ. सीएम चतुर्वेदी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें