फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा सागर डैम के भीतरी हिस्से की पिचिंग क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। दस जनपदों को सिंचाई के लिए पानी देने वाले शारदा सागर डैम की मुख्य बॉडी की ब्लॉक पिचिंग क्षतिग्रस्त हो चुकी है। अगर यही हाल रहा तो डैम में पानी भरने की क्षमता में कमी आ सकती है।
विज्ञापन

शारदा सागर डैम में नहर के जरिये भंडारित पानी से पीलीभीत से हरदोई, लखनऊ, लखीमपुर और रायबरेली तक कृषि फसलों की सिंचाई की जाती है। इस समय मनरेगा से डैम की मुख्य बॉडी पर झाड़ियों की सफाई का काम चल रहा है। सफाई के दौरान डैम की मुख्य बॉडी के भीतरी हिस्से में ब्लॉक पिचिंग क्षतिग्रस्त देखी गई। यह स्थिति डैम के दूसरे किलोमीटर से पांचवें किलोमीटर के बीच तक है। डैम की पिचिंग क्षतिग्रस्त होने की जानकारी शारदा सागर खंड के अभियंता को भी नहीं थी। अधिशासी अभियंता बिना झाड़ियां हटाए ही हर साल डैम में पानी भर देते थे। डैम की वार्षिक रिपेयर की धनराशि का बंदरबाट हो जाता है। पिचिंग की मरम्मत न होने से मुख्य बॉडी पर गहरे गड्ढे हो चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर लंबे समय तक यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में डैम में पानी भरने की क्षमता और भी कम हो सकती है।
शारदा सागर डैम के कई स्थानों पर ब्लॉक पिचिंग क्षतिग्रस्त हो चुकी है। डैम की मरम्मत के लिए प्रोजेक्ट बनाकर भेजा जा चुका है। बजट की स्वीकृति होते ही काम कराया जाएगा। - हरिश्चंद्र यादव, अधिशासी अभियंता, शारदा सागर खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें