ब्लाक सभागार में शनिवार हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में ब्लाक के दानों गेट पर इंटर लाकिंगकराने, ब्लाक में शौचालय निर्माण और शहीद पार्क का सौन्दर्यीकरण कराने के साथ बीडीओ कार्यालय की मरम्मत कराने के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए।
ब्लाक प्रमुख सुमन यादव की अध्यक्षता की हुई बैठक में बीडीओ ऋषिपाल सिंह ने अब तक कराए गए विकास कार्यों का ब्योरा पढ़ कर सुनाया। इसके बाद कुछ सदस्यों ने सोलर लाइटें लगवाने में पक्षपात करने तथा निर्धारित स्थान पर न लगाने की बात को लेकर हंगामा किया। सदस्य अटल बिहारी मिश्रा ने गांव से दूर निवास कर रहे लोगों के लिए भी संपर्क मार्ग बनवाने की मांग की। एक महिला बीडीसी सदस्य के पति/प्रतिनिधि अरविंद अवस्थी ने क्षेत्र पंचायत में विकास कार्यों पर खर्च हुई धनराशि का ब्योरा मांगा। बीडीओ ने उन्हें पूरा ब्योरा बताया। एडीओ पंचायत रवि मिश्रा ने विश्व शैचालय दिवस पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सभी जन प्रतिनिधि को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। इसी तरह पशुपालन विभाग के चिकित्सा अधिकारी राघवेंद्र यादव ने पशु पालन व पशुओं को ठंड से बचाव के उपाय बताए।
बैठक में प्रतिनिधियों नोटबंदी के कारण यात्रा भत्ता की धनराशि भी नहीं मिल सकी। बीडीओ ने बताया कि नोट बंदी को लेकर बैंक से पैसा न मिलने के कारण इस बार परेशानी है। इसे आगे समायोजित किया जाएगा।
बैठक का संचालन बीडीओ ऋषिपाल ने किया। बैठक में प्रधान रामऔतार गंगवार, सचिन गंगवार, अनुभव यादव, गुरविंद्र सिंह, उमेश पटेल , बादशाह, दिनेश गंगवार, महेश यादव, गोपाल कश्यप, रामप्रकाश लोधी, नरेंद्र गंगवार, परमाल, रोहिताश जायसवार, विजय तिवारी, पवन पटेल, रजत सक्सेना, तौले राम गंगवार, खालिद, कुलदीप सक्सेना, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
सोलर लाइट को लेकर हुआ हंगामा
बैठक में उस समय हंगामा शुरू हो गया जब ब्लाक प्रमुख पति राम सिंह यादव ने प्रधानों से ग्राम निधि खाता से एक-एक सोलर लाइट प्रति क्षेत्र पंचायत सदस्य के घर पर लगाने का प्रस्ताव रखा। इसका अखिल भारतीय प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र गंगवार व कई ग्राम प्रधानों ने विरोध किया। इसे लेकर ब्लाक अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पति में काफी नोंक झोंक भी हो गई। बैठक में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी भी मच गई।