फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले नालियां चोक, कई  स्थानों पर जलभराव

Tue, 10 May 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
जलभ्रराव - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
जिले में मंगलवार सुबह हुई बारिश और तेज हवा से मौसम खुशनुमा हो गया, जिससे पिछले कई दिनों से गर्मी से परेशान चल रहे लोगों ने राहत की सांस ली। किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी, लेकिन कुछ घंटों की ही इस बारिश ने पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। कई स्थानों पर निकास के अभाव में पानी सड़क पर भर जाने से लोगों को आवागमन में खासी दिक्कत हुई। दोपहर करीब 12 बजे धूप निकलने पर मौसम में उमस रही।
विज्ञापन

शहर में मंगलवार सुबह आसमान में काले बादल छा गए। करीब पांच बजे ठंडी हवाओं ने बारिश आने की संभावनाओं का अहसास करा दिया था। करीब छह बजे हल्की बारिश शुरू हुई। कुछ देर तक तेज बारिश होने के बाद से करीब 11 बजे तक हल्की बूंदाबांदी होती रही। बारिश से पारा भी नीचे आ गया, जिसके चलते गर्मी से त्रस्त लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं शहर के नाले नालियां चोक होने के कारण स्टेशन रोड, छतरी चौराहा, जयसंतरी रोड, लाल रोड, झंडे वाला चौराहा, बल्लभनगर कालोनी, एकतानगर, विनायक बिहार, अशोक कॉलोनी, सीएमओ कार्यालय आदि कुछ स्थानों पर काफी जलभराव हो गया। कई स्थानों पर तो नालियों की सिल्ट सड़कों पर आ पहुंची, जिसके चलते शहरवासियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को शहर में साप्ताहिक बंदी होती है, बारिश और साप्ताहिक बंदी के कारण शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर बाद सड़कों पर चहल पहल दिखी। हालांकि दोपहर बाद तक जलभराव समाप्त हो गया। तेज हवा के चलते नगरपालिका कैंपस में एक पेड़ धराशायी हो गया। 
उधर, जिले में हुई बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी देखी गई। कृषि वैज्ञानिक डा. एसएस ढाका के मुताबिक बारिश से गन्ना, उर्द, मूंग, चायनीज धान, मक्का, बाजरा, मूंग आदि फसलों को काफी फायदा पहुंचा है। इस बारिश ने इन फसलों में हल्की सिंचाई की कमी पूरी कर दी है।  
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में मंगलवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बारिश में गन्ना, मक्का आदि फसलों को लाभ हुआ। कोतवाली, ब्लाक कार्यालय परिसर सहित निचले स्थानों पर जलभराव से लोगों को आवागमन में भारी असुविधा हुई। 
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र हल्की बारिश से मौसम काफी खुशगवार रहा। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बारिश से गन्ने की फसल को काफी लाभ पहुंचा है।

बदला मौसम बुध पारगमन का प्रभाव नहीं
पीलीभीत। जिले में मंगलवार को मौसम में हुआ उलटफेर बुध पारगमन का परिणाम नहीं है। यह जानकारी जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने दी। बताया कि कुछ लोग बदले मौसम को बुध पारगमन की घटना से जोड़कर देख रहे हैं। किसी स्थान का मौसम, दाब, ताप, आद्रता, वायु की गति आदि से प्रभावित होता है। बुध पारगमन बिंदु के रूप में भिन्न-भिन्न स्थितियों में दिखा है। फोल्डर में पथ को अंकित देखकर भ्रमित न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें