फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों में लैपटॉप, आंखों  में ऊंची उड़ान के सपने

Tue, 10 May 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
लैपटाप ब‌ितरण - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हाजी रियाज अहमद ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में युवाओं को देश दुनिया से जोड़ने के लिए लैपटॉप बांटे जा रहे हैं, ताकि प्रदेश के युवा भी दुनिया में नाम रोशन करें।   
विज्ञापन

वह मंगलवार को हाफिज रहमत खां लॉ कॉलेज में हुए लैपटॉप वितरण समारोह में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश उम्मीदों का प्रदेश है। प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को स्वाबलंबी बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर तमाम योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। कहा कि देश में कोई भी ऐसा प्रदेश नहीं होगा, जहां 18 लाख विद्यार्थियों को लैपटॉप बांटे गए हों। प्रदेश के युवा दुनिया से जुड़ सकें, उन्हें देश दुनिया की नवीनतम जानकारियां हासिल हो सकें, इसलिए लैपटॉप दिए जा रहे हैं। विद्यार्थी इनका सदुपयोग करें और विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर नाम रोशन करें। जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री द्वारा युवाओं के विकास को कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके बेहतर परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। विद्यार्थी लैपटॉप का सद्पयोग करें। डीआईओएस जेके वर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा नि:शुल्क लैपटॉप वितरण योजना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई जा रही है। विद्यार्थी लैपटॉप के माध्यम से रोजगारपरक ज्ञान हासिल करें और बेहतर भविष्य बनाएं। इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। संचालन लईक अहमद ने किया। इस मौके पर ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्यामा कुमार, अखलाक हसन खां, सुखविंदर कौर, बानासुर, वेदकमल समेत तमाम प्रधानाचार्य व अभिभावक मौजूद रहे।  

64 विद्यार्थियों को मिले लैपटॉप
हाफिज रहमत खां लॉ कॉलेज में तहसील सदर 66 विद्यार्थियों को, बीसलपुर के 12, पूरनपुर के चार तथा सीबीएसई के 20 विद्यार्थियों को लैपटॉप बांटे जाने थे, लेकिन मंगलवार को 64 विद्यार्थियों को ही लैपटॉप मिले, शेष अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित विद्यार्थियों को बाद में लैपटॉप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें